फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट हाल ने गाजियाबाद को आठ गोल से रौंदा

Sun, 01 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई ईस्ट जोन हाकी टूर्नामेंट में रविवार को हुए लीग मैच में रामपुर के व्हाइट हाल स्कूल की टीम ने गाजियाबाद को आठ गोल से शिकस्त दी। वहीं, रामपुर के सेंट पाल्स स्कूल की टीम को एसआरवीएम हरिद्वार से 12 गोल से हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में आखिरी दिन सोमवार को भी कई मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन



प्वाइंट्स के आधार पर विजेता टीम का फैसला किया जाएगा। सीबीएसई ईस्ट जोन हाकी टूर्नामेंट में रविवार को भी लीग मैच खेले गए। कुल छह मुकाबले मेजबान व्हाइट हाल स्कूल के मैदान पर हुए। रविवार को पहला मुकाबला अंडर-14 बालक वर्ग में व्हाइट हाल स्कूल रामपुर और डीडीपीएस गाजियाबाद की टीम के मध्य हुआ।


व्हाइट हाल ने डीडीपीएस गाजियाबाद को आठ गोल से पराजित कर दिया। गाजियाबाद की टीम कोई गोल नहीं दाग सकी। व्हाइट हाल स्कूल की ओर से मेहुल, शोभित ने दो-दो, जबकि फरदीन, गुरुसेवक, सुखदेव ने एक-एक गोल दागा। अंडर-19 गर्ल्स में व्हाइट हाल और सेंट मेरी स्कूल रामपुर के बीच मुकाबला हुआ। सेंटमेरी स्कूल की टीम छह गोल से विजयी रही।
विज्ञापन



सेंट मेरी की ओर से प्रगति ने पांच, जबकि तूबा ने एक गोल दागा। अंडर-19 गर्ल्स में ही एसआरवीएम हरिद्वार और सेंट पाल्स रामपुर के बीच मुकाबला हुआ। मुकाबला एक तरफा रहा। हरिद्वार की टीम एक के बाद एक कुल 12 गोल दाग दिए। सेंट पाल्स की टीम एक भी गोल नहीं दाग सकी।


हरिद्वार की ओर से मनीषा ने दो ,परमेश्वरी, अंजलि, डिंपल, अंकिता और मधु ने एक-एक गोल दागा। अंडर-14 गर्ल्स में व्हाइट हाल रामपुर और सेंटपाल्स की टीम के मध्य मुकाबला हुआ। सेंट पाल्स की टीम एक गोल से विजयी रही। सेंट पाल्स स्कूल की अंशिका ने एक गोल दागा और सफलता दिलाई।


अंडर-14 गर्ल्स में डीएमए और ग्रीनवुड स्कूल की टीम के बीच मुकाबला हुआ। डीएमए ने ग्रीनवुड को एक गोल से पराजित कर दिया। डीएमए की ओर से एक मात्र गोल आलिया ने किया। इसी तरह अंडर-19 बालक वर्ग में सनबीम बनारस और सेंट पाल्स स्कूल के बीच मुकाबला हुआ।


इसमें बनारस ने सेंट पाल्स को आठ गोल से पराजित कर दिया। सनबीम की ओर से राहुल ने छह, अमनदीप और शिवम ने एक-एक गोल दागा। इस मौके पर प्रधानाचार्या शोभा नंदा, उपप्रधानाचार्या डा. बसंत गुप्ता, इमरान उर रहमान, अंबर वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें