सीबीएसई ईस्ट जोन हाकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को तीसरे दिन दस मुकाबले हुए। इस दौरान रामपुर ने दस में चार मुकाबले को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, अन्य मुकाबले दूसरे जिलों की टीम के पक्ष में रहे। सीबीएसई ईस्ट जोन हाकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन भी मेजबान व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल के मैदान पर टूर्नामेंट के ज्यादातर मैच खेले गए।
इस मैदान पर पहला मुकाबला अंडर 19 गर्ल्स में डीएमए और मेजबान व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें डीएमए की शिवानी, आकांक्षा और आतिफा ने एक गोल दागा। इस तरह डीमएम की टीम तीन गोल से विजयी रही। व्हाइट हाल स्कूल की लड़कियां कोई भी गोल नहीं कर सकीं।
दूसरा मुकाबला अंडर-19 बालक वर्ग में बीएनएस बनारस और सनवे स्कूल रामपुर के बीच हुआ, जिसमें बनारस की टीम के प्रिंस, अभिषेक और संदीप ने एक गोल दागा और इस तरह बनारस की टीम तीन गोल से विजयी रही। सनवे की टीम भी कोई गोल नहीं कर सकी। अंडर-14 बालक वर्ग में व्हाइट हाल रामपुर ने सेंट पाल को दो गोल से पराजित कर दिया।
व्हाइट हाल के साद और फरदीन ने एक-एक गोल दागा और स्कूल को जीत दिलाई। इसी वर्ग में डीएमए और डीडीपीएस गाजियाबाद के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गाजियाबाद के विकेश और आयुष ने एक गोल दागा। इस तरह गाजियाबाद दो गोल से विजयी रहा। डीएमए की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी।
अंडर 14 बालक वर्ग में बीएनएस बनारस और सनवे स्कूल के बीच मुकाबला हुआ,जिसमें बनारस के सुमित, किशनपाल, गोलू और यासीन ने एक-एक गोल दागकर अपनी टीम को सफलता दिलाई। बनारस की टीम चार गोल से विजयी रही। सनवे की टीम कोई भी गोल नहीं दाग सकी।
अंडर-14 बालक वर्ग में ही लिटिल फ्लावर स्कूल बनारस का मुकाबला ग्रीनवुड स्कूल रामपुर के बीच हुआ। इसमें बनारस की टीम तीन गोल से विजयी रही। बनारस की ओर से घनश्याम ने दो जबकि सागर ने एक गोल दागा। ग्रीनवुड स्कूल की टीम कोई भी गोल नहीं दाग सकी। अंडर 19 गर्ल्स में सनवे और सेंट पाल्स की टीम के बीच हुआ।
इसमें सेंट पाल्स की टीम ने सनवे को चार गोल से पराजित कर दिया। सेंट पाल्स की रजविंद्र, पूजा सैनी, अनन और प्रिया ने एक-एक गोल दागा। इस तरह सेंट पाल्स की टीम चार गोल से विजयी रही। इसके अलावा शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान पर भी कई मुकाबले हुए।
यहां पर अंडर 14 बालिका वर्ग में सेंट पाल्स और ग्रीनवुड के बीच लीग मैच खेला गया जो कि बराबरी पर छूटा। दोनों ही टीमे कोई भी गोल नहीं दाग सकी। अंडर 19 बालिका वर्ग में एसआरवीएम हरिद्वार व सेंट मेरी रामपुर के बीच लीग मैच हुआ। इसमें हरिद्वार की टीम एक के मुकाबले आठ गोल से विजयी रही।
हरिद्वार की ओर से अमिता ने चार, मनीषा ने दो, जबकि परमेश्वरी और श्रुति ने एक-एक गोल दागा। अंडर 19 बालक वर्ग में सेंट पाल्स और डीएमए के बीच लीग मैच हुआ। इसमें डीएमए एक गोल से जीत गया। डीएमए की ओर एक मात्र गोल बसित ने दागा। प्रधानाचार्या शोभा नंदा, उपप्रधानाचार्या डा.बसंत गुप्ता, इमरान उर रहमान, अंबर वशिष्ठ, अजीत सिंह आदि रहे।