रामपुर। हाथरस की घटना की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय बौद्ध महासभा और आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने कैंडल मार्च निकाला। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबो धित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
हाथरस की घटना का जोरदार विरोध कई संगठन कर रहे हैं। इस घटना के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने के साथ-साथ पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की जा रही है। इस मांग को लेकर बुधवार की शाम राष्ट्रीय बौद्ध महासभा और आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से कैंडल मार्च निकालकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।