क्षेत्र के बिजारखाता में दोनों ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फुंक गए। दोनों से घंटों लपटें उठती रहीं। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौक़े पर पहुंचकर आग पर काबू पाया ।
कंट्रोल रूम से मैसेज मिलते ही पुलिस भी मौक़े पर पहुंच गई। ट्रांसफॉर्मरों में उठी लपटों से लोग दहशतजदा हो गए। स्वार बाजपुर मार्ग पर भी आधा घंटे यातायात भी बाधित रहा। पूरे गांव की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। सोमवार की शाम जैसे ही 100 के बी ए का ट्रांसफॉर्मर फुंका और उसके जंपरों में आग लगी आग ने बराबर रखे 250 के बी ए के ट्रांसफार्मर को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
किसी अनहोनी घटना को लेकर ग्रामीणों में भय हो गया। आग की बढ़ती लपटें देख कर स्वार बाजपुर मार्ग पर भी आवागमन थम गया। लाइन मेन हरकेश सिंह ने मामले की सूचना बिजली विभाग के कंट्रोल रूम को दी। दोनों ट्रांसफार्मर फुंक जाने से गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ट्रांसफॉर्मरों के फुंकने से गांव में अँधेरा छा गया। बिजली संकट से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदार तौफीक अहमद प्रेम सिंह संजय सिंह राजू वर्मा फजले अहमद मोहम्मद आलिम सुशील कुमार मनसव अली मोहम्मद इरफ़ान इकरार डॉ इक़बाल हुसैन नासिर अली सतेंद्र कुमार जैन पवन कुमार चंद्रा शिव कुमार आदि ने अवर अभियंता से फुंका ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलवाने की मांग की है।