फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती टाटा मैजिक में लगी आग, यात्री बाल बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। नैनीताल हाइवे पर यात्रियों से भरी एक टाटा मैजिक में अचानक आग लग गई। टाटा मैजिक सवार आठ यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।टाटा मौजिक में आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के संकरा गांव निवासी असद अली का टाटा मैजिक रामपुर बिलासपुर रोड में सवारियां ढोता है। रविवार दोपहर बाद सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी चालक ुशुएब उसके टाटा मैजिक से आठ सवारियों को लेकर रामपुर से बिलासपुर जा रहा था। नेशनल हाईवे पर थाना क्षेत्र के पत्थरखेड़ा गांव के पास पहुंचते ही टाटा मैजिक के इंजन के पास से अचानक धुआं उठने लगा। मैजिक में बैठे सवारियां चीखने चिल्लाने लगीं।चालक शुएब ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोक कर देखने लगा। देखते ही देखते आग भड़क गई और टाटा मैजिक को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने सवारियों को किसी तरह बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।थोड़ी ही देर में टाटा मैजिक से लपटें उठने लगीं।सूचना पर थाना पुलिस भी पानी का टैंकर लेकर मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरा टाटा मैजिक जल चुुका थी। पुलिस के अनुसार आग टाटा मैजिक की वायारिग में शार्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें