फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थिनर बनाने वाले फैक्टरी में शार्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप..

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र के दनियापुर गांव स्थित थिनर फैक्टरी में शुक्रवार देर रात शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचीं 4 दमकल टीमों ने दो घंटे मशक्कत कर काबू पाया। फैक्टरी प्रबंधक ने आग से करीब तीस लाख के नुकसान की आशंका जताई है। वहीं, आग बुझने तक ग्रामीणों में केमिकल रिसाव का भय बना रहा। आग बुझने के बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के दनियापुर गांव में एमएस एंटरप्राइजेज के नाम से एक केमिकल फैक्टरी है, जिसमें थिनर का उत्पादन किया जाता था। इन दिनों फैक्टरी में काम बंद था। चौकीदार व कुछ लोग ही फैक्टरी में रहते हैं। शुक्रवार देर रात को शार्ट सर्किट से अचानक फैक्टरी में आग लग गई। धुआं देख फैक्टरी में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी फैक्टरी प्रबंधन और दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया।
सीएफओ अंकुश कुमार ने बताया कि रात को आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की चार गाड़ी मौके पर भेजी गईं थीं और आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना की विभागीय जांच की जा रही है। वहीं शहजादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि एक बंद फैक्टरी में आग लगी थी। फैक्टरी प्रबंधक रामपुर निवासी मुकेश कुमार को बुलाकर पूछताछ की तो शार्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताया गया। प्रबंधक ने आग से करीब तीस लाख का नुकसान बताया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

वहीं, फैक्टरी में आग लगने से गांव दनियापुर में दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान ग्रामीण दहशत में रहे। ग्रामीणों को केमिकल रिसाव होने के स्थिति में जान का खतरा सता रहा था। गनीमत रही कि आग पर जल्द काबू पा लिया गया और केमिकल रिसाव नहीं हुआ। आग बुझने के बाद ही भयभीत ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें