फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार आग का गोला बनी

Sun, 25 Nov 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
भोट थाना क्षेत्र के मुंडी मिलक के पास बीच हाईवे में जलती कार।
विज्ञापन

विज्ञापन
 नैनीताल  हाईवे पर अचानक से चलती कार में आग लग गई।  उसमें सवार लोगों ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई।थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रुप से लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरी कार जल चुकी थी।इस दौरान काफी समय तक अफरातफरी का माहौल रहा।       
दिल्ली के छतरपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौरासी निवासी सुधीर कुमार टैक्सी चालक है।रविवार सुबह वह अपनी टैक्सी से रामपुर के तिलक कालोनी निवासी सुखेंदर सिंह और उसके एक साथी को गाजियाबाद से रुद्रपुर लेकर जा रहा था। नैनीताल हाईवे में थाना क्षेत्र के मिलक मुंडी गांव स्थित इंडियन ढाबे के पास पहुंचते ही कार में सीएनजी गैस लीक होने के कारण आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रुप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवार तीनों लोगों ने किसी तरह कार से कूदकर जान बचाई। सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया।वहीं बीच हाईवे में कार में आग लगने से यातायात ठप हो गया और हाईवे में जाम लग गया। पुलिस ने कार को रोड से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन ने बताया कि कार चालक की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें