फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, धू-धू कर जली 

Tue, 07 Feb 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  स्वार/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक पर सवार पिता-पुत्री समेत तीन को टक्‍कर मार दी। हादसे में जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये है। जबकि बाइक धू-धूकर जल उठी। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां से पिता-पुत्री को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। 

सोमवार की शाम थाना अजीमनगर के गांव नगलिया आकिल निवासी रफी अहमद अपनी बेटी नाजरीन (8) और एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह स्वार रामपुर मार्ग स्थित गांव सोनकपुर के नजदीक पहुंचे तभी रामपुर की दिशा से तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर बाइक सवारों को लगभग 150 मीटर तक घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर पिता-पुत्री समेत तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि बाइक धू-धूकर जल उठी। देखते ही देखते लेागों की भीड़ लग गई। उन्होंने भाग रहे डंपर को पकड़ लिया। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों द्वारा घायलों को निजी वाहन से उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां से पिता-पुत्री को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें