स्वार रोड पर चलती एक्टिवा में आग लगने अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जबकि विकलांग बच गया। आग पर काबू पाया गया।
स्वार थाना क्षेत्र के गांव छपर्रा मिलक निवासी आलाम मियां विकलाग है। यह अपनी एक्टिवा से रामपुर से भीख मांगकर अपने घर छपर्रा जा रहा था। कि स्वार रोड पर बढ़ कुसिया पुल के पास अचानक उसकी एक्टिवा मे आग लग गई। इसकी जानकारी पीछे से आ एक बाइक सवार युवक ने दी। वह बाइक छोडृकर अलग अलग खड़ा हो गया। आस पास के लोगों ने मंडी चौकी को सूचना दी। पुलिस ने फायर बिग्रेड को मामले की जानकारी दी।
फायर ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। लेकिन स्कूटी जलकर राख हो चुकी है। इस दोरान गाड़ी में उसका रुपया भी जलकर राख हो गया। आस पास लोगों की काफी समय तक भीड़ लगी रही। बस उसका यही सहारा था।