फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मसवासी में दो मंदिरों के दानपात्र तोड़कर हजारों की नकदी चोरी

Tue, 01 Sep 2026 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी नगर क्षेत्र में चोरों ने दो धार्मिक स्थलों को निशाना बनाते हुए शिव मंदिर और चाऊपुरा स्थित हनुमान मंदिर के दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। सोमवार सुबह मंदिर पहुंचे पुजारियों और श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बताया गया कि चोर देर रात शिव मंदिर और चाऊपुरा के हनुमान मंदिर में घुसे और वहां रखे दानपात्रों को तोड़ दिया। चोर दानपात्रों में मौजूद नकदी समेटकर फरार हो गए। सोमवार सुबह मंदिर पहुंचने पर पुजारियों ने दानपात्र टूटे हुए देखे। मौके पर कुछ रुपये भी बिखरे पड़े मिले। चोरी की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग दोनों मंदिरों पर पहुंच गए।
लोगों ने तत्काल मसवासी चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मंदिर परिसरों का निरीक्षण किया और पुजारियों व स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एक ही रात में दो धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरी हुई नकदी की सही रकम का आकलन किया जा रहा है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

000000
दो घरों में नकब लगाकर नकदी और जेवरात उड़ाए, एक घर में चोरी की कोशिश रही नाकाम
शाहबाद। बरखेड़ा गांव में रविवार रात अज्ञात चोरों ने अधिवक्ता समेत तीन घरों में नकब लगा दिया। दो घरों से नकदी और जेवरात समेत करीब पांच लाख रुपये का माल चोरी हो गया। तीसरे घर में चोरी की कोशिश नाकाम रही। अधिवक्ता नीरज यादव के घर से करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद चुराए गए। चोरों ने कमरे को अंदर से बंद कर वारदात को अंजाम दिया। नीरज यादव और उनकी पत्नी कांति ने पुलिस को सूचना दी है। पड़ोसी चंद्रभान के घर से भी सोने-चांदी के जेवरात और सात हजार रुपये नकद चोरी हुए। विशेष के घर में भूसे के कमरे में नकब लगाया गया था, जिससे चोरी नहीं हो पाई। ग्रामीणों में दहशत है। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें