फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छह माह में 56 झोलाछापों पर रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग सख्त

Sun, 13 Sep 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले झोलाछापों और बिना मानकों के संचालित अस्पताल-क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले छह माह में विभाग की ओर से 56 अवैध और अनियमित अस्पतालों व क्लीनिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। सूचना मिलने पर टीमें मौके पर पहुंचकर संस्थानों की जांच कर रही हैं और कमी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दीपा सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध और फर्जी अस्पतालों का संचालन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों को अस्पतालों और क्लीनिकों की शिकायत या सूचना मिलने पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम संचालकों से पंजीकरण, चिकित्सक की योग्यता और संस्थान के संचालन से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की जांच करती है। मानक पूरे नहीं मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराने से लेकर संस्थान सील करने तक की कार्रवाई की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की लगातार कार्रवाई का असर यह है कि बिना जरूरी दस्तावेज और मानकों के मरीजों का इलाज करने वाले संचालकों पर कार्रवाई का खतरा बना हुआ है। विभाग का जोर ऐसे संस्थानों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई करने पर है, ताकि मरीजों को झोलाछापों के चंगुल में जाने से बचाया जा सके। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शाहबाद और सैफनी क्षेत्र में टीमों ने दो अस्पताल और एक क्लीनिक को सील कर दिया गया। संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन



जिले में अवैध और मानकों के विपरीत संचालित अस्पतालों-क्लीनिकों की लगातार जांच की जा रही है। पिछले छह माह में 56 अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाकर झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. देवेश चौधरी, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें