फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नवाब खानदान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने में सपा कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Fri, 11 Apr 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नवाब खानदान और नूर महल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पूर्व मंत्री नवेद मियां ने सपा कार्यकर्ता मंगेश भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने गंज थाने में तहरीर देकर बताया कि सपा कार्यकर्ता मंगेश भारती अपने सोशल मीडिया एकाउंट से कई बार आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वाडियो पोस्ट करता है। पिछले दिनों वह भाजपा नेता फसाहत अली खां शानू के घर ईद मिलने गए थे, तब उन्होंने अपने मोबाइल पर देखा की मंगेश भारती ने नूरमहल और नवाब खानदान पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पुलिस ने नवेद मियां की तहरीर के आधार पर बजरिया खानसामा निवासी मंगेश भारती के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंज थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा के मुताबिक, इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
भाजपा नेता की हत्या की साजिश में नामजद है सपा कार्यकर्ता
सपा कार्यकर्ता मंगेश भारती पर भाजपा नेता फसाहत अली खां शानू की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पिछले दिनों भाजपा नेता फसाहत अली खां शानू ने मंगेश भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


-
पूर्व मंत्री की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। -विद्या सागर मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें