रामपुर। सपा नेता द्वारा यूनीपोल पर लगे होर्डिंग पर साइकिल चलाने वाले सपा नेता राम बहादुर की मुश्किल बढ़ गई है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हुई जांच में सपा नेता को पुलिस ने दोषी मानते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह मामला अप्रैल माह का है। दस अप्रैल को अप्रैल माह में एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में सपा नेता ने 50 फीट ऊंचे यूनीपोल होर्डिंग पर चढ़कर साइकिल चलाई थी। सपा नेता के इस स्टंट का वीडियो जिसने भी देखा वह हैरान रह गए थे। ये सपा नेता बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर सागर थे। इन्होंने मंसूरपुर बाईपास के किनारे यूनीपोल पर सपा के प्रचार के लिए फ्लैक्सी के ऊपर न सिर्फ साइकिल खड़ी की, बल्कि जान की परवाह किए बगैर सुर्खियां बटोरने के लिए इस पर साइकिल को चलाया। वायरल वीडियो की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी। जांच में वीडियो में किया गया स्टंट सही पाया गया, जिस पर पुलिस ने जांच के बाद सपा नेता राम बहादुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच सीओ सिटी कर रहे थे। जांच के बाद इसमें केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।