फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पुलिया से टकराकर गड्ढे में पलटी कार, दो घायल

Wed, 28 Jan 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर-शाहबाद मार्ग पर हादसा, लोग बोले- संकेतक लगे होते तो गड्ढे में नहीं गिरती कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटवाई। रामपुर-शाहबाद मार्ग पर एक कार बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और पुलिया के पास सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। कार सवार चालक और उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया।
क्षेत्र के नवाबनगर गांव के पास पुलिया बनी है। पुलिया व आसपास कोई संकेतक नहीं है। लोगों ने बताया कि आगे-पीछे सड़क किनारे रेलिंग भी नहीं है। अगर संकेतक और रेलिंग होती तो हादसा नहीं होता। सोमवार की रात करीब 11 बजे पटवाई की ओर से एक स्विफ्ट कार शाहबाद की ओर जा रही थी। चालक ने कुत्ते को बचाने लिए कार को पुलिया की ओर मोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिया के आगे काफी गहरा गड्ढा बना हुआ है, जहां कोई संकेतक नहीं है। चालक को गड्ढे का अंदाजा नहीं हो पाया और कार सीधा उसमें जाकर गिर गई और उल्टी हो गई। उसमें सवार चालक पेपटपुरा गांव निवासी रमेश और उसका साथी तेहसीम मामूली घायल हो गया।
थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर कोई सूचना आती है तो जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें