शाहबाद। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार की कार रविवार रात हादसे का शिकार हो गई। कार में सवार सात लोगों में से तीन लोग घायल हो गए, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार शाहबाद क्षेत्र का एक परिवार कार से बरेली जा रहा था। जैसे ही कार थाना सिरौली क्षेत्र के शिवपुरी गांव के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार कई बार पलटी खाकर पास की दीवार से टकरा गई, जिससे सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में फैजान, शाहिद और नाजिम घायल हो गए। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य सवारों को मामूली चोटें आई हैं।