रामपुर निवासी कुछ लोग मंगलवार की सुबह कार से अपने घर लौट रहे थे। तभी बिलासपुर-केमरी रोड पर चालक को प्यास लगी तो उसने चलती कार में ही बोतल से पानी पीने लगा। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। कार की स्पीड धीमी होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
रामपुर निवासी कुछ लोग कार से बिलासपुर को आ रहे थे। कार में चालक समेत दो लोग सवार थे। नगर से करीब एक किलोमीटर दूर केमरी-बिलासपुर रोड पर चालक ने प्यास लगने पर चलती कार में बोतल से पानी पीना शुरू किया। इस दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर रोड किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि कार की स्पीड कम थी। इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। लोगों ने कार सवारों को कार से बाहर सुरक्षित निकाला।