फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुसी कार, तीन लोग घायल

Fri, 05 Dec 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। नैनीताल हाईवे बाईपास पर तेज रफ्तार कार हाईवे क्रॉस कर रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद को शांत कराकर आपसी समझौता करा दिया। इसके बाद कार सवार लोग गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उत्तराखंड प्रदेश के जिला पिथौरागढ़ निवासी सुरेंद्र सिंह बिष्ट, राजवीर सिंह बिष्ट, लोकेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित एक विवाह समारोह में भाग लेकर कार से अपने घर जा रहे थे।
नैनीताल हाईवे बाईपास स्थित नया गांव जीरो प्वाइंट के समीप हाईवे क्रॉस कर रही एक ट्रैक्टर ट्राॅली से उनकी कार टकरा गई। हादसे के दौरान कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

दोनों पक्ष आपस में विवाद करने लगे। मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता करा दिया। निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराने के बाद कार सवार तीनों लोग गंतव्य को रवाना हो गए। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया घटना उनके संज्ञान में नहीं है और न ही कोई रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें