फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कार ने स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पांच विद्यार्थी घायल

Tue, 28 Oct 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और पां में पलट गया। हादसे में पांच विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि ई-रिक्शा चालक भी चोटिल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में एक छात्रा को काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नगर के वतन पब्लिक जूनियर हाईस्कूल की छुट्टी के बाद ई-रिक्शा में सवार होकर कुछ बच्चे घर जा रहे थे। करीब दो बजे मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर सुमन पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा नजदीक ही गहरे गड्ढे में पलट गया। घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई। दुर्घटना में ग्राम खौदकलां निवासी अरुण (10) पुत्र कुंवरपाल, फैजान (11) पुत्र खलील, खुशी (12)पुत्री कुंवरपाल, नताशा (9) पुत्री जरीफ, अलीशा (11) पुत्री जरीफ समेत ई-रिक्शा चालक धर्मपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस बीच दुर्घटना के बाद कार में सवार तीन युवक मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर मानपुर तिराहे पर खड़ा करा दिया है। अभी इस मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें