रामपुर के सैफनी में मंगलवार को दिनदहाड़े कैंटीन संचालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव ईंट भट्ठे के पास उसी के प्लाट पर बने कमरे में मिला। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने दोस्तों पर हत्या का शक जताया।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर मृतक के दोस्त अफसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गुलाबनगर निवासी नईम (24) पुत्र मुरव्वत भूड़ा गेट के पास कैंटीन चलाता था। उसके पिता मुरव्वत हुसैन ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नईम कैंटीन का सामान लेने की बात कहकर घर से निकला था।