फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतणगना पास बनवाने को परेशान रहे प्रत्याशी/एजेंट, बिलासपुर में प्रदर्शन भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर/शाहबाद/टांडा/रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत मतगणना पास बनवाने को शुक्रवार की सुबह से ही ब्लाक कार्यालय में प्रत्याशियों और एजेंटों की भीड़ लग गई। मगर जिला मुख्यालय पर बैठक होने के कारण कोई भी आरओ, एआरओ नहीं आ सके। जिस कारण पास नहीं बन सके। पास न बनने पर प्रत्याशी और एजेंट पूरे दिन परेशान रहे तो वहीं बिलासपुर में प्रदर्शन भी किया। रामपुर में जिला पंचायत में जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रत्याशियों और एजेंटों के पास बनाए गए। शाहबाद में दोपहर से पास बनाए गए और आरओ ने शनिवार को भी पास बनाने के बारे में सूचना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

कहां कैसे रहे हालात
बिलासपुर में पास न बनने पर भड़के लोगों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शुक्रवार की सुबह से ही क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए प्रत्याशियों व एजेंटों के मतगणना पास बनवाने के लिए पूरे क्षेत्र के लोगों ने सुबह आठ बजे से ही ब्लाक में एकत्र होना शुरू कर दिया। सुबह दस बजे तक तमाम लोग एकत्र हो गए थे। अपराह्न करीब 12 बजे तक कोई भी एआरओ अपनी सीट पर नहीं पहुंचा। ऐसे में सभी काउंटर भी बंद रहे। ब्लाक कर्मियों ने लोगों को बताया कि निर्वाचन कर्मी जिला मुख्यालय बैठक में गए हुए हैं। जिस पर लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने इस संबंध में ब्लॉक कार्यालय में कोई सूचना चस्पा न करने को लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
लोगों में इस बात को लेकर रोष फैल गया कि अगर सभी को पास नहीं बनाने थे तो ब्लाक में सूचना चस्पा करनी चाहिए थी। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि वह लोग सुबह से भूखे प्यासे पास बनवाने के लिए लाइनों में खड़े हैं। आरओ प्रभु दयाल ने बताया कि उन्हें आज ही आरओ का कार्य मिला है और वह शाम को ब्लाक पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक प्रत्याशी का मात्र एक ही पास बनेगा और एक से अधिक बनाए गए पास निरस्त माने जाएंगे। उन्होंने कहा कि शनिवार को भी मतगणना पास बनाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

सैदनगर ब्लॉक में भी परेशान रहे लोग
टांडा। सैदनगर स्थित ब्लॉक में पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों और एजेंटों के पास शुक्रवार को सुबह से नहीं बन सके। जिस कारण सुबह से पहुंचे लोग दोपहर तक परेशान होते रहे।
दो मई को होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रत्याशियों व एजेंटों के पास बनाए जा रहे हैं। जिससे मतगणना स्थल पर प्रत्याशी और उनके चुने हुए समर्थक मौजूद रह सके। शुक्रवार को मतगणना स्थल के लिए बनने वाले पास के लिए बड़ी संख्या में ब्लॉक पर लोग जुटे लेकिन पास बनाने के लिए कोई भी अधिकारी ब्लॉक पर मौजूद नहीं था। जिससे पास बनवाने के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों और अन्य अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पास बनने वाले अधिकारी रामपुर बैठक में गए हैं। जिस कारण शुक्रवार की जगह अब शनिवार को अंतिम दिन पास बनाए जाएंगे। जिसके बाद ब्लॉक में मौजूद लोग शांत हुए और अपने-अपने घर को लौट गए।
शाहबाद में भी लगी भीड़, दोपहर से बने पास
शाहबाद। दो मई को होने वाली पंचायत चुनाव मतगणना के लिए प्रत्याशी और एजेंटों ने अपने मतगणना के लिए पास बनवाने को ब्लॉक परिसर में फिर से डेरा डाल दिया। यहां पर दोपहर से पास बनाए गए। इस दौरान किसी ने पास बन रहे कार्यालय को बाहर से बंद कर दिया। जिसे बाद में खुलवाया गया।
जिला मुख्यालय पर बैठक के कारण दोपहर तक आरओ-एआरओ ब्लॉक कार्यालय में नहीं रहे और सुबह से दोपहर तक मतगणना पास बनवाने के लिए कार्यालय बंद रहा। इसी बात से क्षुब्ध सुबह से पहुंचे प्रत्याशी और एजेंटों में आरओ के प्रति काफी रोष था। आरओ राजकुमार चांदना ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक मतगणना पास बनने थे। लेकिन जो परिसर में लोग एकत्र हो गए थे, उन सभी के पास बना दिए गए है। एक मई को मतगणना पास बनने के लिए कोई आदेश नहीं मिले है।
वहीं शाहबाद में दोपहर बाद जब आरओ अपने एआरओ संग मतगणना पास बनवा रहे थे। तो किसी शरारती तत्व ने बाहर से कार्यालय में ताला लगा दिया, कई घंटे तक आरओ को बंद किया गया। बाद में किसी तरह ब्लॉक प्रशासन से संपर्क कर कार्यालय के ताला तुड़वाया गया। कई घंटे के बाद ताला बंद होंने से आरओ परेशान रहे। आरओ राजकुमार चंदाना ने बताया कि काम करते समय किसी ने कार्यालय के बाहर से ताला लगा दिया था और बंद कर दिया गया था, लेकिन दूसरे दरवाजों से निकलना पड़ा। बाद में ताला तुड़वाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें