जिला कारागार में आए दिन हो रही बंदियों के साथ मारपीट की घटनाओं को रोकने के लिए सभी जेलो में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश जारी हुए थे। इसी माह यह कैमरे लगाए गए।
जिला कारागार में लगाए गए सीसीटीवी कैैमरे लगने के कुछ दिन बाद ही खराब हो गए। डीएम और एसपी ने जब जेल का निरीक्षण किया तो इस बात का खुलासा हुआ। सीसीटीवी कैमरे खराब होने की जांच के आदेश दिए गए हैं।
बताते चलें कि जेलों में क्षमता से अधिक बंदी होने के कारण किसी न किसी बात को लेकर बंदी आपस में मारपीट किया करते थे। जिससे जेलों में वारदातें बढ़ रही थीं। यहां तक की अधिकारी भी सुरक्षित नहीं थे। इस तरह की वारदातों को देखते हुए लखनऊ से भी जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर बंदियों पर खास निगाह रखने की हिदायत हुई थी। जिला कारागार में 26 सितंबर को किसी कंपनी के द्वारा काफी कैमरे लगाए गए थे। जो कि कुछ दिन के बाद ही कुछ कैमरे खराब हो गए।