फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान

Thu, 19 Feb 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया के गांव पनवड़िया स्थित खेल मैदान में हिंदू सम्मेलन आयोजक समिति के तत्वावधान में महा हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता डाॅ. आयुषी राणा ने कहा है कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए सनातन समाज के सभी लोग आपसी मतभेद भूलकर एकजुट हों। उन्होंने सभी को सनातन धर्म की रक्षा के लिए शपथ भी ग्रहण कराई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सभी हिंदू लोग जातिवाद को छोड़कर आपस में एक हो जाएं, तभी हम लोग संगठित हो सकते है।
इस दौरान माहौल भारत माता की जयकारों, वंदेमातरम्ज, य श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संतोष शर्मा ने भी सभी लोगों से हिंदू समाज की रक्षा के लिए एक प्लेटफाॅर्म पर एकत्र होने का आह्वान किया।
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने मुख्य वक्ता व अन्य अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर विभाग प्रचारक ब्रजमोहन, महंत अरविंद गिरि महाराज, कर्नल गुरदेव सिंह, कृषि राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख, आरएसएस के जिला कार्यवाह चौधरी पुनीत कुमार, खंड संघचालक महेश गंगवार, सुखदर्शन सिंहल, देवकरन गंगवार फौजी, प्रमोद विष्ट, पवन कुमार, अंकित गंगवार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता संतोश शर्मा ने व संचालन भगवत सरन गंगवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें