फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएंडडीएस के जीएम सस्पेंड

Sat, 13 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतना सीएंडडीएस के जीएम को भारी पड़ गया। एमडी ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति से संतुष्ट न मिलने पर जीएम को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच लखनऊ के चीफ इंजीनियर को सौंपी है। एमडी ने शनिवार को नगर में बन रहे ओवरहेड टैंकों के निर्माण का निरीक्षण भी किया और कुछ स्थानों पर गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन



एमडी जलनिगम पीके आशुदानी ने शनिवार को नगर क्षेत्र हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओवरहैड टैंकों के निर्माण कार्य की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया। सीएंडडीएस की ओर से किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की। नगर में कई बड़े प्रोजेक्ट सीएंडडीएस की विभिन्न यूनिटों की ओर से पूरे कराए जा रहे हैं।


इन सभी कार्यों की एमडी ने समीक्षा की। निर्माण कार्य की प्रगति से संतुष्ट न होने पर कार्य में शिथिलता बरतने पर एमडी ने सीएंडडीएस के जीएम एके वर्मा को सस्पेंड कर दिया है। उन्हें सस्पेंड कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच लखनऊ के चीफ इंजीनियर को सौंपी है।
विज्ञापन



एमडी ने बताया कि ओवरहेड टैंकों के निरीक्षण के दौरान शाहबाद गेट के निकट बन रहे एक ओवरहेड टैंक में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अन्य निर्माण कार्यों को लेकर भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें