फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रक्षाबंधन पर बसें और ट्रेनें फुल, यात्रियों को जगह के लिए करनी पड़ रही मशक्कत

Sun, 18 Aug 2024 10:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रक्षा बंधन का त्योहार मनाने के लिए लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। रविवार को रामपुर रोडवेज डिपो और रेलवे स्टेशन पर मारामारी की स्थिति रही। भीड़ अधिक बढ़ने पर रोडवेज प्रशासन ने बरेली और दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसें चलाईं। वहीं कुछ बसों के फेरे पहले ही बढ़ाए जा चुके हैं, फिर भी भीड़ अधिक है। यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए रात भर नॉन स्टाप बसें चलाई गई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब सात बजे से रामपुर रोडवेज डिपो पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। सैकड़ों की संख्या में लोग सफर करने के लिए बसों का इंतजार करते दिखाई दिए। बस को देखकर यात्री उसमें सवार होने के लिए दौड़ते नजर आए। जो गेट से अंदर नहीं जा पाया वह खिड़की से अपने सामान व बच्चों को भेजकर सीट सुरक्षित करने के लिए मशक्कत करता रहा। यह नजारा सभी बसों में दिखा। धक्कामुक्की के बीच चालक और परिचालकों ने स्थिति पर काबू किया और मुसाफिरों को सीटों के हिसाब से बैठने के लिए कहा। फिर भी मुसाफिरों में नोकझोंक होती रही। अधिकांश स्थिति बरेली रूट और दिल्ली रूट की बसों में हुई। इस बीच दोपहर करीब डेढ़ बजे बरेली रूट की सवारियां अधिक होने पर एक अतिरिक्त बस चलाई गई, जिससे मुसाफिरों ने सफर किया। सुबह से देर रात 11 बजे तक बाहर की बसों से भी लोग सफर करते दिखाई दिए। इसी तरह ट्रेनों की स्थिति रही है। ट्रेनों में शताब्दी एक्सप्रेस, पैसेंजर, काठगोदाम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में अधिक भीड़ रही।
जितनी ड्यूटी उतनी कमाई
रक्षा बंधन पर रोडवेज चालकों के लिए विशेष ऑफर दिया गया है। जितना डयूटी उतनी कमाई हो सकती है। त्योहार के लिए विशेष रूप से चालकों को 1200 रुपये दिए जा रहे हैं। ऐसे में चालक भी रात भर ड्राइविंग करते रहे।
विज्ञापन

त्योहार के चलते रोडवेज की बसों में भीड़ बढ़ी है। किसी भी तरह की दिक्कत मुसाफिरों को नहीं होने दी जाएगी। सवारियां बढ़ने पर अतिरिक्त बस भी चला दी गई है। जिस रूट की सवारियां अधिक होंगी, वहां के लिए बसें बढ़ा दी जाएंगी। - दीपचंद्र जैन, एआरएम, रोडवेज रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें