फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, खरीदारी में व्यस्त रहे लोग

Sun, 18 Aug 2024 10:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक बढ़ गई है। बहनों से अपने भाइयों के लिए जहां राखियां खरीदीं, वहीं भाइयों ने भी उनके लिए गिफ्ट खरीदते नजर आए। मिठाई से लेकर राखियों की दुकानों में देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब 11 बजे से धूप और गर्मी के बीच बहनों ने राखियों की जमकर खरीदारी की। इस दौरान बाजार में तरह-तरह की राखियां दिखाई दीं। राधा-कृष्ण, डोरीमोन, मोटू पतलू के साथ इस बार रुद्राक्ष की राखियां बाजार में दिख रही हैं। रुद्राक्ष वाली राखियों की मांग अधिक है। जबकि बच्चों की मनभावन राखियाें की बिक्री भी खूब हुई। इसके साथ लजीज व्यंजनों और मिठाइयों की दुकानों पर काफी अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें