फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पर गिरा बिजली का तार, आग लगी

Tue, 10 Nov 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद बस अड्डे पर खड़ी निजी बस के ऊपर तार टूटकर गिर जाने से बस में आग लग गई। बस में सो रहा युवक करेंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहबाद निवासी भूरे मियां की बस शाहबाद बस अड्डे पर खड़ी थी। मंगलवार सुबह बिजली का तार टूटकर बस पर गिर गया।
विज्ञापन



तार की चिंगारी से बस के टायर ने आग पकड़ ली। बस में सो रहा नाजिम करेंट लगने झुलस गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। बस पर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी वहां आ गई। बस में लगी आग को पूरी तरह से बुझा दिया।


आग बुझने तक बस के टायर और सीटें जलकर राख हो गई थीं। आसपास के लोगों का कहना है कि बस चालक खंभे में टक्कर मार कर वहां से चला गया था। बिजली का खंभा एक तरफ को झुका गया था। इस बीच तार टूटकर बस के ऊपर गिर जाने से आग लग गई। नाजिम को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें