जिला जज ने बार की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिला जज भानु देव शर्मा ने कहा कि बार और बेंच के बीच मधुर संबंध कायम रखें। साथ ही अधिवक्ता वादकारियों को फटाफट न्याय दिलाने में सहयोग करें।
बार सभागार में बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने बार व बेंच के बीच मधुर संबंध बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि वकीलों की समस्याओं का हर हाल में निस्तारण कराया जाएगा। वकीलों की समस्याओं का हल कराने के लिए गंभीरता दिखाई जाएगी। उन्होंने वकीलों से वादकारियों की समस्याओं का समाधान करने और उन्हें इन्साफ दिलाने का आह्वान किया।
इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने भरोसा दिलाया कि बार और बेंच के बीच मधुर संबंध स्थापित किए जाएंगे। युवा अधिवक्ताओं का भी ख्याल रखा जाएगा। साथ ही सहयोग का भी आश्वासन दिया।
इस मौके बार महासचिव मोहम्मद उस्मान ने भी सभा को संबोधित किया। इससे पहले पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू, कौशलेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह, ठाकुर पृथ्वी भान सिंह समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।