फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम परिवार ने नहीं दिया जौहर ट्रस्ट से इस्तीफा

Fri, 23 Jan 2026 10:54 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया खंडन, कुलपति ने आजम खां, अब्दुल्ला आजम और तजीन फात्मा के ट्रस्ट से इस्तीफे को बताया भ्रामक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। आजम खां परिवार के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से खुद को अलग करने की खबरें सामने आई हैं। इसके बाद जाैहर यूनिवर्सिटी के कुलपति ने अपना पक्ष सामने रखा है। उनका कहना है कि यह गलत जानकारी है। इस प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है।
शुक्रवार को विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. जहीरुद्दीन ने बताया कि जौहर ट्रस्ट से किसी भी पद से कोई इस्तीफा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खबरें बिना तथ्यों के प्रसारित की जा रही हैं। अगर जेल से आजम खां और अब्दुल्ला आजम इस्तीफा देते हैं तो यह जेल प्रशासन की जानकारी में होता, परंतु ऐसी कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी का नियुक्त होना या इस्तीफा देना ये ट्रस्ट का आंतरिक मामला है। प्रेस वार्ता में रजिस्ट्रार, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन और वित्त अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें