फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Fri, 01 Jan 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपाई प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए। उन्होंने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी के जरिये राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उनका कहना था सपा जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में धांधली का मंसूबा बना रही है। जिपं अध्यक्ष का चुनाव केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में कराया जाए।
विज्ञापन



कार्यकर्ता तोपखाना रोड स्थित कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद नगर विधानसभा प्रभारी डा. तनवीर अहमद खां की अगुवाई में जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। भीड़ को देखकर पुलिस ने कलेक्ट्रेट का मेन गेट बंद कर दिया। कार्यकर्ता गेट पर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।


डीएम के जरिये राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। रामपुर में लोगों के मकान और दुकानें तोड़ीं जा रही हैं। सपा प्रदेश में दूसरे जनपदों के साथ रामपुर में भी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में धांधली का मंसूबा बना रही है।
विज्ञापन



ज्ञापन में केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराने, बेरोजगारों को दुकानें आवंटित कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डा. तनवीर अहमद खां, जोन कोआर्डिनेटर चरण सिंह भारती, सुरेंद्र सिंह सागर, जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह रवि, नगर विधानसभा अध्यक्ष महेश कुमार सागर, मुईन खां, शकील खां, वसीम अब्बासी, जुबैर खां, शुऐब खां ईनामदार, बाबर खां अफरीदी, गुड्डू खां, मंजू खां, मोहसिन खां थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें