बसपाइयों ने पार्टी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में भाजपा नेता दयाशंकर सिंह का पुतला फूंका। साथ ही भाजपा को दलित विरोधी बताया।
मायावती पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर बसपा कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने भाजपा नेता के पुतले के साथ नारेबाजी और बाद में पुतले को आग के हवाले कर दिया। दूसरी ओर चमरौवा के बसपा विधायक अली यूसुफ अली ने अपने कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में कहा कि भाजपा ने हमेशा दलित विरोधी काम किया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर जो अपमानजनक टिप्पणी कर ओछी मानसिकता का सुबूत दिया है।