बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि आगामी
विधानसभा चुनावों को लेकर जिन प्रत्याशियों का एलान कर दिया है, वे माह में
20 दिन क्षेत्र में रहें। प्रत्याशी मंडलीय समीक्षा बैठक में हर माह
रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।
इस
दौरान राष्ट्रीय महासचिव ने मुरादाबाद मंडल के पांचों जिलों के बूथ और
सेक्टर कमेटियों की समीक्षा की। उन्होंने जिलाध्यक्षों से कहा कि आगामी
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वे नये मतदाताओं का नाम प्राथमिकता के आधार
पर वोटर लिस्ट में दर्ज करवाएं।
अगर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने में जिला
प्रशासन कोताही बरतता है तो इस संबंध में चुुनाव आयोग को इसकी जानकारी दी
जाए। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी सक्रिय होकर काम करें, जो पदाधिकारी
निष्क्रिय हैं उनको जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जाएगा। सिद्दीकी ने कहा कि
पार्टी में किसी तरह का मतभेद या मनभेद नहीं होना चाहिए।
अगर आपसी मतभेद
हैं तो उसे दूर करें। इस मौके पर जोन कोआर्डिनेटर गिरीश चंद्र,
ब्रह्मस्वरूप सागर, सुरेंद्र सागर, विधायक युसूफ अली, पूर्व मंत्री हाजी
अकबर, अकीलुर्रहमान, एमएलसी सुबोध पराशर, विधायक तस्लीम, मुरादाबाद के
जिलाध्यक्ष रणविजय सिंह, रामपुर के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह रवि, अमरोहा के
जिलाध्यक्ष शेर सिंह बौद्ध रहे।