फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की जिद पर अड़े जीजा-साली: थाने पहुंच दोनों ने लगाई गुहार; पुलिस के पैंतरे से उजड़ते-उजड़ते बचा बहन का घर

Sat, 08 Jul 2023 06:05 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर)

सार

रामपुर के मिलक क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी यहीं के दूसरे गांव निवासी युवती के साथ करीब डेढ़ साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
जीजी और साली शादी की जिद पर अड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक अपनी साली के साथ कोतवाली पहुंच गया और दोनों शादी की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने युवती और युवक के परिवार वालों को बुलाया। काफी मान-मनौव्वल के बाद युवती अपने परिजनों के साथ चली गई। 

विज्ञापन

रामपुर के मिलक क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी यहीं के दूसरे गांव निवासी युवती के साथ करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। युवक की पत्नी की रिश्ते की बहन बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है। युवक का उसके साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिजन विरोध करते हैं। इसी के चलते शुक्रवार को जीजा-साली सुबह 11 बजे कोतवाली पहुंच गए। दोनों ने पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। 

पुलिस ने दोनों को कोतवाली में बैठा लिया और उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद युवती के परिजन कोतवाली पहुंच गए। युवती तब भी अपने जीजा से शादी की जिद करती रही। काफी समझाने के बाद देर शाम तक युवती अपने परिजनों के साथ जाने के लिए तैयार हो गई। 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने युवती को उसके घर भेज दिया। हालांकि, युवक के परिजन कोतवाली नहीं आए। कोतवाल अजय पाल सिंह ने बताया कि युवती को समझाकर उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया। दोनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें