पटवाई। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मार-पीटकर घर से निकल दिया। विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पटवाई थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी क्षेत्र की ही एक युवक के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था। ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि एक दिन विवाहिता घर पर अकेली थी। तभी उसका देवर कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। महिला ने ससुराल वालों को वापस आने पर घटना की जानकारी दी, जिसपर आरोपियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल के छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद