फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्वार के उप डाकघर में ब्रांच पोस्ट मास्टर का हंगामा

Fri, 23 Jan 2026 11:02 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाली-गलौज और मारपीट का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। नगर के उप डाकघर में शुक्रवार को जमा धनराशि को लेकर ब्रांच पोस्ट मास्टर महेंद्र ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उसने उप डाकपाल विलियम मसीह के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही एक महिला कर्मी से अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के चलते कुछ देर के लिए डाकघर का कामकाज प्रभावित रहा।
उप डाकपाल विलियम मसीह ने बताया कि पैगंबरपुर ब्रांच पोस्ट में नियमानुसार 30 हजार रुपये से अधिक राशि नहीं रखी जा सकती, जबकि ब्रांच पोस्ट मास्टर महेंद्र ने सवा तीन लाख रुपये जमा करने में देरी की। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान महिला कर्मी ने वीडियो बनाना शुरू किया, जिस पर आरोपी ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद महिला कर्मी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था, हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि आपसी समझौते के बाद मामला सुलझ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें