फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नाले में गिरा बालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद के मित्रपुर गांव की घटना, पिता बोले- रेलिंग होती तो नहीं होता हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद। मित्रपुर गांव में आठ वर्षीय बालक की नाले में गिरकर डूबने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने सरकारी व्यवस्था पर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि नाले की पुलिया पर रेलिंग होती तो उनके बेटे की मौत नहीं होती।
पिता मुशाहिद ने बताया कि उनका बेटा दाने आल रजा बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे ईशा की नमाज अदा करने के लिए घर से निकला था। नमाज के बाद जब वह देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों में खोजबीन की लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक के पास मौजूद मोबाइल नंबर को ट्रेस कराया। लोकेशन घर के पास मिली। इसके बाद कुछ लोग नाले में नीचे उतरे, जहां बालक मुंह के बल पानी में पड़ा मिला। परिजन बालक को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इन्कार करते हुए शुक्रवार दोपहर बाद बालक का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। बताया गया कि दाने आल रजा दो भाइयों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से पिता मुशाहिद और मां नाजिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मृतक के पिता मुशाहिद ने बताया कि पुलिया के दोनों ओर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। पुलिया पर ग्रिल नहीं लगे हैं। ग्रिल लगे होते तो उनका बेटा नाले में नहीं गिरता। कहा कि कोहरे के कारण नाले का पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें