जरा सी लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ रही है। अंजाने में मासूम हादसों का शिकार हो रहे है। ऐसा ही एक मामला तहसील क्षेत्र के गांव सोनकपुर का है। जहां खेलते-खेलते सात वर्षीय बालक अन्य बच्चों के साथ कोसी नदी पर पहुंच गया। नहाते समय कोसी नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों द्वारा गांव के गोताखोर युवकों को बुलाकर बालक की तलाश की गई। लेकिन बालक का कोई पता नही चल सका।
थाना अजीमनगर क्षेत्र के गांव नगलिया आकिल निवासी भूरा की पत्नी आमना ईदुल अजहा के अवसर पर अपने मायके तहसील क्षेत्र के गांव सोनकपुर आई हुई थी। गुरुवार की दोपहर उसका सात वर्षीय बेटा फैजान गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलता खेलता गांव के नजदीक कोसी नदी घाट पर जा पहुंचा। जहां नदी में बच्चे नहाने लगे। जिन्हें देख फैजान भी नहाने के लिये नदी में कूद गया। और पानी के अंदर से बाहर नही आया। जिसे देख नहा रहे अन्य बच्चे घबरा गए।
गांव पहुंच सूचना बालक की मां सहित अन्य परिजनों को दी। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। और वह मौके पर पहुंच गये। और गांव के गोताखोर युवकों द्वारा कोसी नदी में घुस कर बालक को तलाश किया गया। समाचार भेजे जाने तक बालक का शव नही मिला था। मृतक बालक की मां आमना का रोते रोते बुराहाल था। बालक के नदी में डूब जाने की सूचना पर एसडीएम गजेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गये। समाचार भेजे जाने तक बालक का शव नही मिला था।