रामपुर। कोडीनयुक्त सिरप को अवैध तरीके से बेचने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक दवा विक्रेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
कोडीनयुक्त सिरप के मामले में गंज पुलिस ने औषधि निरीक्षक मुकेश रस्तोगी की ओर से मक्का मस्जिद निवासी सलमान के खिलाफ अवैध तरीके 91 हजार कोडीन युक्त सिरप की शीशियों को बेचने का आरोप है। उसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। इस मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह कर रहे हैं।
विवेचक अजयवीर सिंह ने बताया कि कोडीनयुक्त सिरप की 91 हजार से ज्यादा शीशियों को बेचने की पुष्टि हुई है,जिसके बाद सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गंज थाने की पुलिस ने जेल भेज दिया है। अब तक चारों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। संवाद