फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरसी से किताब चोरी करने वाला धरा

Fri, 06 Jan 2017 12:37 AM IST
अमरउजाला ब्यूरो / दढ़ियाल/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र दढ़ियाल के गोदाम से किताबें चुराने वाला कबाड़ खरीदने वाला युवक निकला। पुलिस ने गुरुवार की तड़के टांडा स्थित उसके घर पर छापामार कर उसे धर दबोचा। साथ ही सात बोरों में छुपाकर रखी गई सरकारी किताबेें भी बरामद कर लीं। प्रत्यक्षदर्शियोंकी निशानदेही के बाद चोर को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।                  

बुधवार की सुबह दढ़ियाल मुस्तेहकम के उच्च प्राथमिक स्कूल स्थित बीआरसी केंद्र के अतिरिक्त कक्ष से सरकारी किताबें चुराकर रिक्शा ठेलेपर लेजा रहे एक युवक को शक होने पर ग्रामीणों ने रोक लिया था। पूछताछ पर वह ठेला छोड़कर भाग गया था। सूचना पर पुलिस सहित बीआरसी का स्टाफ भी पहुंच गया था। मामले में बीआरसी के सहसमन्वयक ने पुलिस में किताबें चोरी की तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ठेलास्वामी की तलाश में जुट गयी।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह छह बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टांडा के मोहल्ला टंडोला निवासी ठेला स्वामी खातिम पुत्र अफजल अली के घर पर छापा मारा । तलाशी पर उसके घर पर छुपाकर रखी गयी सात बोरों में सरकारी किताबें भी बरामद कर लीं।पुलिस किताबें सहित ठेलास्वामी युवक को पकड़कर चौकी ले आयी। प्रत्यक्षदर्शियों की पहचान के बाद पुलिस ने कार्यवाही कर पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज मुमताज खान ने बताया कि पकड़ा गया युवक फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का काम करता है। गोदाम का ताला खराब पाकर स्कूल खुलने से पहले ही किताबें चोरी कर ले जाता था। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।   इस संबंध्‍ा में बीएसए एसके तिवारी ने बताया कि किताबें चोरी होने की जांच कराई जा रही है। इस मामले में पुलिस से भी जानकारी कराई जाएगी। किताबों के वितरण का ब्‍यौरा मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें