फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फंदे से लटका मिला वाहन चालक का शव

Fri, 04 Sep 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बुधवार रात एक निजी वाहन चालक का शव फंदे पर लटका मिला। उसकी पहचान 30 वर्षीय प्रीतम सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद का मामला बताया जा रहा है। बताया गया कि बुधवार रात प्रीतम का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी ने पुलिस में शिकायत भी की थी। परिजनों का आरोप है कि इस घटना के बाद प्रीतम परेशान था। कुछ देर बाद उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें