फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्कूल बस की टक्कर से मरे मासूम का कब्र से निकलवाया शव

Fri, 25 Sep 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में करीब दस दिन पहले स्कूल बस की टक्कर से हुई 45 दिन के मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसका शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने मौत की वजह स्पष्ट कराने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने का प्रार्थना पत्र दिया था। इसके आधार पर पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के हसमतगंज मझरा सींगनखेड़ा निवासी मुनीष कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दस दिन पहले उसका भाई जितेंद्र अपनी पत्नी दीक्षा और 45 दिन के बेटे अभय के साथ बाइक से जिला अस्पताल दवा लेने जा रहा था। आरोप है कि तोपखाना गेट के सामने चौराहे पर सामने से आ रही स्कूल बस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार जितेंद्र, दीक्षा और उनका मासूम बेटा सड़क पर गिर गए। हादसे में 45 दिन के अभय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र और दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीछे से दूसरी बाइक से आ रहे मुनीष ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बालक की मौत के बाद ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन

शहर कोतवाल प्रदीप मलिक के अनुसार तीन दिन पहले उपचार के दौरान काशीपुर में बच्चे की मां की भी मौत हो चुकी है। उसका पोस्टमार्टम काशीपुर, उत्तराखंड में कराया गया था। इसके बाद मुनीष ने 16 सितंबर को कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की। बाद में परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मासूम के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसके आधार पर बृहस्पतिवार को शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे का मामला शहर कोतवाली में दर्ज है। पुलिस ने हादसे में स्कूली बस को भी बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें