फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानकार के पास नहर में मिला लापता बालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र स्थित नहर में बुधवार की सुबह एक मासूम बालक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। बालक की शिनाख्त नानकार गांव निवासी सोनू (6) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत को लेकर मां ने हादसा तो ताऊ ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के सौंडरा गांव निवासी सीमा यादव की शादी मिलक कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी नन्हें से हुई थी। नन्हें गुजरात में एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। कुछ साल पहले नन्हें की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी, जिसके बाद सीमा यादव अपने बेटे सोनू यादव और बेटी को लेकर शहजादनगर थाना क्षेत्र में नानकार गांव में रहने वाले अपने मौसा रूम सिंह यादव के घर आकर रहने लगी थी। मंगलवार शाम को रूम सिंह का भाई जितेंद्र नहर के पास भैंस चराने गया था। परिजनों ने सोनू के हाथ जितेंद्र का खाना पहुंचाने के लिए भेजा था, जिसके बाद से वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। बुधवार सुबह खेत पर जा रहे राहगीरों ने एक शव नानकार गांव के पास नहर में उतराता देखा, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। शिनाख्त होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। सोनू के पिता नन्हें के भाई राजपाल ने भी हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि सोनू के शव पर चोट के निशान हैं। हत्या कर नहर में शव फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहजादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के अनुसार बालक की पैर फिसलने से नहर में गिरने से मौत होने की संभावना है। मृतक की मां की ओर से घटना को हादसा बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें