ढकिया चैाकी क्षेत्र के रवानी पट्टी गांव में मंदिर से लाउडस्पीकर न उतारे जाने पर पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए 43 हिंदुओं को नामजद करते हुए 150 अज्ञात महिला पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिससे हिंदुओं में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।
शुक्रवार को हिंदुओं ने अपने अपने घरों पर लिख दिया मकान बिकाऊ है। फिर महिला-पुरुष घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। जहां उन्होंने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही कहा कि प्रशासन चाहे उनका कितना भी शोषण कर ले। लेकिन वे मंदिर से लाउड स्पीकर नहीं उतारेंगे। वे अपनी आस्था के लिए प्रशासन का हर जुल्म सहने को तैयार है।
प्रदर्शन के दौरान हरदेई कमलेश मालदेई सावित्री सुरजवती सुशीला कटोरी कुसुम भूरी लालाराम सुखदेव चमन लोकेश मुनेश अनिल राजीव राधेश्याम सहित दर्जनों महिला पुरुष मौजूद थे।