विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को मंडल में लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। किसी अंजान को जान बचाने के लिए अपना खून देकर मंडल में 453 को लोग महादानी बने।
खून देने वालों में युवा बुजुर्ग और महिलाएं शामिल रहीं। सबसे अधिक 185 यूनिट ब्लड मुरादाबाद में डोनेट किया गया। जबकि संभल में 168 यूनिट खून कलेक्ट किया गया। अमरोहा और रामपुर में भी रक्तदाता उत्साहित दिखे।
जिला अस्पताल मुरादाबाद में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन एसएसपी नितिन तिवारी ने किया। यहां सुबह दस बजे से ही रक्तदाताओं की भीड़ जुटने शुरू हो गई। यही हाल संभल, चंदौसी, अमरोहा, गजरौला और रामपुर का रहा। रजिस्ट्रेशन के लिए काउंटर पर डोनर की लंबी कतार लगी रही। रक्तदान के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं और कर्मचारी संगठनों के अलावा युवा, बुजुर्ग और महिलाएं उत्साहित दिखी। यही वजह रही कि शाम चार बजे तक रक्तदान का सिलसिला चलता रहा।
मंडल में कुल 453 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। इसमें मुरादाबाद में 185, संभल में 168, अमरोहा में 61 और रामपुर में 39 यूनिट खून रक्तदान किया गया।