फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान समस्याओं पर किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया तंबू, डीएम के आश्वासन के बाद माने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर जुलूस निकाला और धरना दिया। किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही तंबू लगा लिया, लेकिन डीएम के आश्वासन के बाद संगठन ने आंदोलन स्थगित कर दिया।
सोमवार को प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश कैंप कार्यालय से जुलूस बनाकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।उन्होंने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने के बाद सामने पार्क में अलग-अलग गांवों के नाम से टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हसीब अहमद ने कहा कि उनकी मांग जिले में छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण करना, जो फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, अली नगर जनूबी से शाहबाद रोड को जोड़ने वाला सर्विस रोड तुरंत बनाया जाए, अजीतपुर आबादी से नसरत नगर, कल्याणपुर पट्टी तक की खराब सड़कों की मरम्मत, अटरिया के जंगल में कोसी नदी के किनारे अधूरे पड़े बांध का काम पूरा करना आदि हैं।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद संगठन ने धरना स्थगित कर दिया। धरने में हसीब अहमद, दरबारी लाल शर्मा, दरियाव सिंह यादव, मनजीत सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें