मिलक। भाकियू अराजनैतिक सोमवार से बिलासपुर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार ने बताया कि नाै सितंबर को रामपुर की सभी तहसीलों में मासिक पंचायत आयोजित की जाएगी। इसके बाद किसान, कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी को अवगत कराएंगे और समस्या के समाधान की मांग करेंगे।
बिलासपुर में मासिक पंचायत के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा अनिश्चितकालीन धरने के लिए मजबूर किया जा रहा है। लंबे समय से ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं को अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई हल नहीं निकल पा रहा है। संवाद