फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाकियू टिकैत की जिला, तहसील और ब्लॉक कमेटियां भंग

Thu, 24 Sep 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाकियू टिकैत की कैंप कार्यालय पर हुई आकस्मिक पंचायत में संगठन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सर्वसम्मति से जिला, तहसील और ब्लॉक कमेटियां भंग कर दी गईं। नई कमेटियों के गठन के लिए जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

चयन समिति में जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह के अलावा प्रदेश महासचिव हसीब अहमद, प्रदेश सचिव दरियाब सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव दरबारी लाल शर्मा, मोहम्मद तालिब, राहत खां, अमृतपाल सिंह भंडार, साबिर अली, चौधरी अजीत सिंह, इरफान हुसैन और तजम्मुल हुसैन को शामिल किया गया है। पंचायत में निर्णय लिया गया कि नई कमेटियों के गठन को लेकर चयन समिति का फैसला अंतिम और सभी को मान्य होगा।
संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में सरावा निवासी जुबैद आलम और चौधरपुर निवासी जब्बार को छह साल के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन में किसी भी प्रकार की गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जजवीर सिंह, रामबहादुर यादव, मुस्तकीम, सरफराज अहमद, छिद्दा नेता, अमृत पाल भंडार, लखविंदर सिंह गिल, खूब सिंह, वसीम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें