फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाकियू ने एमएसपी को लेकर सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने रामपुर में किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान किसानों ने एमएसपी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक दिवसीय रामपुर दौरे के तहत प्रदेश कैंप कार्यालय पर प्रदेश महासचिव हसीब अहमद से संगठन के बारे में जानकारी ली। टिकैत ने शिक्षा के दौरान संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपना एक भी वादा नहीं निभाया। कहा कि एमएसपी पर अभी तक गारंटी कानून नहीं बना है। लिहाजा, एमएसपी का लाभ किसानों के बजाए बिचौलिए उठा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने एमएसपी को लेकर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी। कार्यकर्ताओं से आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील भी की गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, नल सिंह यादव, सुहास चंद शर्मा, अशोक सागर, डॉ. मेंहदी, यामीन खान, मेहंदी हसन, मुस्तकीम मोहम्मद, होम सिंह, रामौतार, जसवंत सिंह, साबिर अली, आयूब, सलीम अहमद, नदीम खान, गुफरान खान, जागीर सिंह, जावेद अली, रिजवान, रामौतार, लखविंदर सिंह, सलामत, अमीर अहमद, खलील अहमद, सेवाराम, रामपाल सिंह, राजपाल सिंह यादव, अनिल कुमार, नीरज कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें