रामपुर।। सोमवार को अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखा गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद जगह-जगह भंडारे भी किए गए।शाहबाद प्राचीन शिव मंदिर में क्षेत्रीय विधायक राजबाला, एसडीएम सुनील कुमार, विधायक पति दिलीप सिंह और भाजपा वरिष्ठ नेता सुरेश बाबू गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हवन पूजन किया। अयोध्या से आए हुए अक्षत विधि-विधान से अर्पण किए गए। प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में एलईडी लगाकर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
दूसरी ओर शाहबाद के बजरंग चौक पर भी एलईडी लगाकर प्रसारण देखा गया। इसके बाद प्राचीन शिव मंदिर परिसर में खिचड़ी भोज हुआ। बजरंग चौक पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता के यहां भंडारे का आयोजन हुआ। नगर के मोहल्ला नालापार, अफगानान स्थित मंदिर में हवन पूजन किया और भंडारा किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत कर्मी और तहसील के प्रशासन मौजूद रहा।
शाहबाद के चकरपुर कदीम गांव में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण स्वरूपी कलाकारों ने झांकी निकली। पूरे गांव में बैंड बाजे के साथ झांकी निकाली गई। इस मौके पर शिवलाल चोखेलाल मुंशी, रमेश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
000000000000000000000
बजरंग चौक पर जमकर हुई आतिशबाजी
शाहबाद। रामोत्सव के मौके पर शाहबाद के बजरंग चौक पर युवकों ने जमकर आतिशबाजी की। शाहबाद के विभिन्न स्थानों पर भी आतिशबाजी हुई। संवाद