फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में बोले टिकैत: किसान आंदोलन अभी चलेगा, लग सकता है साल-दो साल का समय

Wed, 02 Jun 2021 11:56 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के भोट स्थित टोल प्लाजा पर बीते छह दिनों से किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी आज धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
 
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार को रामपुर के भोट स्थित टोल प्लाजा पर धरना देने के लिए पहुंचे। कृषि कानून के विरोध में किसान वहां छह दिनों से धरना दे रहे हैं। वहां पहुंचकर राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में पिछले छह माह से जारी आंदोलन अभी चलेगा।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि साल दो साल भी लग सकते हैं।टिकैत ने कहा कि 22 जनवरी के बाद से इस मुद्दे पर सरकार से बातचीत बंद है। राकेश टिकैत ने भोट टोल प्लाजा पर किसानों के साथ आधे घंटे तक धरना भी दिया। इससे पहले टिकैत बिलासपुर के खुबियानगला गांव में बाबा गुरदीप सिंह के भोग में भी शामिल होने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें