फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिहार चुनाव प्रचार के लिए भाजपाइयों का दल रवाना

Fri, 31 Oct 2025 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
बिहार चुनाव में प्रचार के लिए जाते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत भाजपा - फोटो : रामायण मेला समिति की बैठक के दौरान मौजूद पदा​धिकारी
विज्ञापन
रामपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने बृहस्पतिवार को जिले से कार्यकर्ताओं को प्रचार के लिए बिहार रवाना किया। कहा कि ये कार्यकर्ता सीवान स्थित रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। मिलक में आयोजित कार्यक्रम में गंगवार ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम करती है। बिहार में एनडीए सरकार ने सुशासन और विकास का जो मॉडल पेश किया है, वह जनता के विश्वास का प्रतीक है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी विकास योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। इस मौके पर जिला महामंत्री मोहन कुमार लोधी, अजीत गौतम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें